संदेश

Dutch Soccer Player लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फुटबॉल में योहन और योहन में फुटबॉल उर्फ़ चमत्कारी खिलाड़ी, खेल गुरू और एक इंसान !

चित्र
[ पुष्पिता जी की एक पहचान फुटबॉल प्रेमी की भी है । फुटबॉल के प्रति उनका लगाव  जुनून की हद तक है, जो उनकी कुछेक कविताओं में भी अभिव्यक्त हुआ है ।  यहाँ प्रस्तुत 'स्वतंत्र आवाज' में प्रकाशित लेख उनके फुटबॉल प्रेम का  एक जीवंत उदाहरण है । यह लेख इस तथ्य को भी हमारे सामने लाता है कि  फुटबॉल जैसे विषय पर लिखते हुए भी पुष्पिता जी का  काव्य-मन बार बार जाहिर होता रहता है ।  इस लेख को पढ़ना उनकी कविता को पढ़ने जैसा सुख प्रदान करता है । ] फुटबॉल की दुनिया के लिए चौबीस मार्च 2016 स्तब्ध कर देने वाला दिन रहा । पचास वर्ष से फुटबॉल खेल और इसकी दुनिया को संचालित करने वाले चमत्कारी खिलाड़ी और खेल गुरू योहन क्राउफ इस दिन नहीं रहे और विश्व का फुटबॉल संसार जैसे निर्धन हो गया है । योहन क्राउफ फुटबॉल की दुनिया के अब भी बादशाह हैं । उन्होंने वैश्विक स्तर पर फुटबॉल की ऐसी विलक्षण पहचान बनाई है कि जब तक दुनिया रहेगी तब तक फुटबॉल रहेगा और जब तक फुटबॉल रहेगा-योहन क्राउफ रहेंगे । योहन क्राउफ के देहावसान के बाद से हज़ारों फुटबॉल प्रेमी उनके बारे में अधिक से...