ओठों को बोलने से पहले शब्द का अर्थ चाहिए । ऊँगलियों को स्पर्श से पहले आवेग की गति चाहिए । ह्रदय को धड़कने से पहले देह चाहिए । पाँव को चलने से पहले रास्ता चाहिए । रास्ते से पहले तक घर जैसी आत्मीय मंज़िल चाहिए । मंज़िल से पहले जीवन चाहिए । जीवन से पहले ज़िंदगी की जरूरत चाहिए । जरूरत से पहले जीवन की ज़िंदगी चाहिए । जैसे जीने के लिए प्यार का विश्वास और उसकी शक्ति चाहिए; जैसे बीज को पेड़ बनने से पहले धरती, सूरज और पानी चाहिए; वैसे ही अपने से पहले मुझे तुम चाहिए । तुम्हारे तुम से ही मेरा 'मैं' बनेगा तुममें जीने के लिए तुमसे जीने के लिए ।