।। तुम हो मुझमें ।।

शब्द में
अर्थ की तरह
तुम हो मुझमें

       सुख में
       खुशी की तरह ।
       उजाले में
       चमक की तरह ।
       सन्नाटे में
       चुप्पी की तरह ।
       शांति में
       मौन की तरह ।
       पर्वतों में
       ऊँचाई की तरह ।
       सागर में
       गहराई की तरह ।
       पानी में
       नमी की तरह ।

प्रेम में
प्रेम की तरह
तुम हो मुझमें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सूरीनाम में रहने वाले प्रवासियों की संघर्ष की गाथा है 'छिन्नमूल'

पुष्पिता अवस्थी को कोलकाता में ममता बनर्जी ने सम्मानित किया

।। पुकारती है पुकार ।।